बंगाल में बिना पिंजरे वाला चिड़ियाघर बनेगा|
पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने कोलकाता के निकट विकसित की जा रही सैटेलाइट टाउनशिप न्यू टाउन के इको पार्क में एक छोटा एवं पिंजरा रहित चिड़ियाघर विकसित करने के बारे में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) प्रस्ताव भेजा है | प्रस्ताव के मुताबिक चिड़ियाघर में 2 खंड होंगे एक शाकाहारी पशुओं के लिए और दूसरा मांसाहारी जीवो के लिए होगा| इको पार्क में हरीनालय नाम से एक डियर पार्क पहले से है जिसे शाकाहारी पशुओं के लिए लिहाज से विकसित किया जाएगा| एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें (सीजेडए) की मंजूरी का इंतजार है| वन विभाग को उम्मीद है कि 10 एकड़ भूमि और आसपास के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर ये दो खंड अगले साल तक बन जाएंगे और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे|