पीएमसी बैंक के ग्राहकों को जल्द मिलेगी राहत|
वित्तीय अनियमितता की जद में आए पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक जल्द ही एक लघु वित्त बैंक अधिग्रहण करेगा| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को उच्च न्यायालय में यह जानकारी दी| आरबीआई ने न्यायालय को बताया कि पीएमसी बैंक के जल्द अधिग्रहण के लिए एक लघु वृत्त बैंक स्थापित करने के लिए सैंद्धांतिक मंजूरी दे दी गई|
मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने अब इस बारे में (आरबीआई) को हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है| इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त तय की गई है| आरबीआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत भूषण ने पीठ को बताया है की (आरबीआई) ने सेंट्रम फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी है की वह एक लघु वित्त बैंक स्थापितकरेगा जो बहुत जल्द (पीएमसी) बैंक का अधिकरण करेगा |
जयंत भूषण ने कहा कि यह प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है| अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि इससे बैंक के ग्राहकों को हो रही परेशानी कम होगी जो अभी अपना रुपया नहीं निकाल पा रहे हैं|