भरोसा: आईटी उद्योग जोरदार वापसी करेगा|
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को कहा कि भारतीय आईटी उद्योग वित्त वर्ष 2021-22 में 11% तक की आय वृद्धि के साथ जोरदार वापसी करेगा| यह सुधर मुख्य रूप से बैंकिंग,वीतरीय सेवाओं और बीमा, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग बढ़ाने और डिजिटल सेवा में तेजी के कारण होगा| नैसकॉम के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी उद्योग की आय 194 अरब अमेरिकी डॉलर थी|
विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी का मानना है कि भारतीय आईटी उद्योग कि आय चालू वित्त वर्ष में दोहरे अंकों में बढ़ेगी| खासतौर से यह देखते हुए की महामारी के बावजूद उद्योगों ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2 -3% तक की वृद्धि हासिल की और सकल आधार पर 1.58 लाख नई नौकरिया दी गयी |
#Dailybulletin#