चिंताजनक कोरोना का लैम्बड़ा वेरियंट 30 से अधिक देशो में फैला |

कोरोना के डेल्टा वैरियंट का खतरा अभी टला भी नहीं था की एक और घातक वैरियंट लैम्बड़ा सामने आ गया है | ब्रिटैन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चार हफ्तों से 30 से ज्यादा देशो में इसकी मौजूदगी सामने आ चुकी है |
ब्रिटैन में कोरोना के लैम्बड़ा वैरियंट के 6 मामले सामने आ चुके है | जिनमे यह वैरियंट मिला है उन सभी ने विदेश यात्रा की थी | नए वैरियंट के मामले ऐसे समय आये है जब ब्रिटैन में डेल्टा के चलते संक्रमण के मामले में काफी तेजी देखी जा रही है | यह वैरियंट अभी भारत में नहीं मिला है लेकिन यह हाल में ब्रिटैन, यूरोप के अन्य देशो में मिला है | मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वैरियंट ऑफ़ कंसर्न की श्रेणी में दाल दिया है |
डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक :
ब्रिटैन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लैम्बड़ा वेरियंट कोरोना ज्यादा खतरनाक है | विशेषज्ञों ने आशंका जताई है की यह डेल्टा की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है |
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक, यह एंटीबाडी को चक्मा देने में भी सक्षम है | चिली में इस वैरियंट पर हुए एक अध्ययन में कहा गया है की यह अल्फा एवं गामा वैरियंट से ज्यादा संक्रामक है |
#dailybulletin#